-
अनिल कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग Netflix वेब सीरीज को लेकर काफी चर्चा में हैं- AKVsAK, इस वेब सीरीज में अनिल कपूर के साथ अनुराग कश्यप भी स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे। इन दिनों अनिल कपूर #AKVsAK का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। ऑनलाइन प्रमोशन का नया तरीका ढूढ़ा गया है जिसमें स्टार्स एक दूसरे के घर पर उनकी मौजूदगी के बगैर पहुंचते दिखे और एक्सप्लोर करते दिखे। ऐसे में अनिल कपूर अनुराग के घर और अनुराग अनिल के घर ताकझांक करते दिखे। इस बीच जब अनुराग अनिल के घर पहुंचे तो अनिल के आलीशान बंगले की एंट्रेंस बेहद खूबसूरत दिखाई देती है। घर के गेट के बाहर सैनिटाइजेशन का इंतजाम होता है। अनुराग हाथों को सैनिटाइज कर अंदर घुसते हैं। घर के पहले कमरे में पहुंचते ही वह पाते हैं कि ऊपर के फ्लोर पर जाने के लिए लिफ्ट बनी हुई है।
-
अनिल कपूर के घर पहुंचे अनुराग कश्यप
-
अनिल कपूर घर पर कैरम खेलते हुए
-
पत्नी सुनीता के साथ अनिल कपूर
-
19 मई 1984 में अनिल कपूर ने सुनीता से शादी की थी। उस वक्त अनिल कपूर काफी गरीब थे।
-
शादी के बाद अनिल ने अपने फिल्मी करियर को उड़ान देने के लिए काफी मेहनत की। तब जाकर उन्होंने ये मुकाम हासिल किया।
-
अनिल ने बताया था कि वह चाहते थे जब उनकी शादी हो तो उनके पास कम से कम घर तो हो।
-
अनिल कपूर कहते हैं कि वह चाहते थे कि सुनीता जब उनके घर आएं तो उन्हें किसी भी चीज की जरूरत न महसूस हो।
-
अनिल चाहते थे कि वे एक घर खरीद सकें और रसोई में एक कुक रख सकें। वे सुनीता के लिए ये सब करने के काबिल बनना चाहते थे। अनिल ने आगे बताया कि ‘कई परेशानियों के बाद आखिर वो दिन आया जब हमारी शादी हुई।’
-
अनिल ने ये भी बताया था कि जब उन्होंने जल्दी शादी करने का फैसला लिया तो कई लोगों ने कहा कि ये फैसला उनके करियर को खत्म कर सकता है। अनिल ने बताया कि वह अपनी जिंदगी का एक भी लम्हा अब सुनीता के बगैर जीकर बर्बाद नहीं करना चाहते थे।
-
अनिल कपूर अपनी पूरी फैमिली के साथ
